रायगढ़/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर का थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी दो जिलों से दो दर्दनाक हादसे हुए हैं. रायगढ़ में पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं बलरामपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटने से चीख पुकार मच गई. रायगढ़ जिले के संबलपुरी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी,
“इब्राहिम को लड़ाई के बाद मां अमृता से सुनने पड़ते हैं ताने, ‘तुम सैफ की याद दिलाते हो…’”
जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सूचना के बाद चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

More Stories
Raipur Police Update: अपहरण, धोखाधड़ी, आबकारी और नारकोटिक्स मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, कुल 18 अपराध दर्ज
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव’ नए सत्र से बदलेगा ड्रेस कोड, छात्रों को मिलेंगे दो सेट यूनिफॉर्म
CG NEWS : पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई’ 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला