रायगढ़। जिले में महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया नगर पालिका की महिला पार्षद के आरोपी बेटे का नाम तेंदुलकर सहिस (24) है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है।
दरअसल, वारदात 18 अप्रैल 2025 शाम की है। 7 साल की मासूम शाम को रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची डरी-सहमी हुई थी। इससे परिजन चिंतित हुए। उन्होंने बच्ची को शांत कराया, फिर उससे रोने की वजह के बारे में जानकारी ली।
बच्ची ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेंदुलकर सहिस अपने साथ घर से दूर ले गया था। वह तेंदुलकर को पहले से जानती थी, जिससे उसके साथ चली गई। वहां लेकर जाकर तेंदुलकर ने गंदा काम किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन सहम उठे। परिजनों के मुताबिक वह आरोपी के खिलाफ 18 अप्रैल 2025 की शाम ही थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच जाते, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से हम लोग चुप रहे,
लेकिन तेंदुलकर की घिनौनी करतूत आंखों के सामने आ जाती थी, जिसके बाद 17 जून मंगलवार को खरसिया पुलिस चौकी में FIR दर्ज कराई। वारदात की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता का बयान लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी तेंदुलकर सहिस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
छत्तीसगढ़ में 21 जून से कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन
CG Crime : 7 साल के मासूम के साथ हैवानियत’ नाबालिगों ने की बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर सभी गिरफ्तार
Ration Distribution Rules : राशन वितरण में बड़ा बदलाव’ अब बिना OTP मिलेगा अनाज, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया नियम