धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। जिले के मगरलोड वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोरगांव के जंगल में सोमवार को एक तेंदुए का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए के शव की स्थिति बेहद संदिग्ध बताई जा रही है, क्योंकि उसके चारों पैरों के पंजे गायब पाए गए हैं। इस घटना ने वन्यजीव तस्करी और अवैध शिकार की आशंका को और गहरा कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में 95 ASP–DSP के तबादले, कोरबा के CSP–DSP–SDOP भी बदले गए
चरवाहों ने जंगल में देखा शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला मगरलोड रेंज के उत्तर सिंगपुर कक्ष क्रमांक 23 का है। सोमवार 22 दिसंबर की शाम करीब 4:45 बजे स्थानीय चरवाहों ने जंगल के भीतर तेंदुए का शव पड़ा देखा। शव की हालत देखकर वे घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई, ताकि किसी तरह के साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो। प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया कि तेंदुए के पंजे जानबूझकर काटकर निकाले गए हैं, जो आमतौर पर अवैध वन्यजीव तस्करी में इस्तेमाल किए जाते हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को सुरक्षित कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि तेंदुए की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या फिर उसे मारकर उसके अंगों की तस्करी की गई।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG BREAKING : रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने पकड़ा गांजा से भरा ट्रक
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर