रायपुर। मई के पहले पखवाड़े के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय गर्म हवाएं चलने से उमस भी बढ़ गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक छत्तीसगढ़ होते हुए विस्तारित है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

More Stories
CG News : किराए के मकान में पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली, बच्चों के रोने की आवाज सुनकर खुला मामला
MMDR Amendment Bill 2026 : खनिजों पर राज्यों का एक्स्ट्रा टैक्स होगा खत्म’ केंद्र ने लोकसभा में पेश किया MMDR संशोधन विधेयक 2026
JPSC Scam 2026 : 7 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने का दावा, 15 लाख तक की वसूली का आरोप