रायपुर। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ सहित पूर्वी उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग की आज रात 12:30 बजे के बाद से रायपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है।
Bijapur road accident: नवरात्रि दर्शन के रास्ते पर, कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की सड़क हादसे में मौत
IMD के अनुसार, 26 सितंबर से 30 सितंबर तक मानसूनी गतिविधियां पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी, जिससे मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा के कई जिलों में भीषण वर्षा के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक बाधा और छोटे जल स्रोतों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
जनता से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और आवश्यकता न हो तो घर से बाहर न निकलें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा हेतु सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

