रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों से हमें प्रेरणा लेकर प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित रहना चाहिए।
20 October Horoscope : बड़ी दिवाली पर इन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और नई आशा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं।
उन्होंने कहा कि “दीपावली सिर्फ खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि एक अवसर है समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाने का। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक बेहतर समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।”

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ