Virat Kohli का ICC रैंकिंग में इतिहास रचने वाला परफॉर्मेंस
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli ने एक और ऐतिहासिक मुकाम अपने नाम कर लिया है। आईसीसी द्वारा 16 जुलाई 2025 को जारी की गई ताज़ा रैंकिंग के अनुसार, Virat Kohli ने टी20 इंटरनेशनल में 909 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। इससे पहले उनके रेटिंग प्वाइंट्स 897 थे। इस बढ़ोतरी के साथ कोहली तीनों फॉर्मेट्स (टेस्ट, वनडे और टी20I) में 900+ रेटिंग अंक पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
Virat Kohli का 3 फॉर्मेट में दबदबा
-
टेस्ट क्रिकेट: अधिकतम 911 रेटिंग प्वाइंट्स
-
वनडे क्रिकेट: 937 रेटिंग प्वाइंट्स (अब तक के सर्वश्रेष्ठ में से एक)
-
T20I: ताज़ा रैंकिंग में 909 रेटिंग प्वाइंट्स
इस उपलब्धि के साथ कोहली क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन चुके हैं।
| खिलाड़ी | देश | अधिकतम रेटिंग प्वाइंट |
|---|---|---|
| डेविड मलान | इंग्लैंड | 919 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 912 |
| विराट कोहली | भारत | 909 |
| आरोन फिंच | ऑस्ट्रेलिया | 904 |
| बाबर आज़म | पाकिस्तान | 900 |
Virat Kohli अगली बार कब दिखेंगे मैदान पर?
Virat Kohli ने 2024 में T20I और मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके फैंस अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि वे अगली बार कब टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे।
View this post on Instagram
हाल ही में अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज रद्द हो गई है, ऐसे में उम्मीद है कि कोहली अब अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

More Stories
2nd T20I : क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका? हार के बाद टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव
IND vs IRE : आयरलैंड से पहले टी20 में भारत की हार पर बोले अभिषेक शर्मा, कहा- ‘कंडीशन्स के हिसाब से खुद को नहीं ढाल पाए’
Vaibhav Suryavanshi’ के डेब्यू में क्या है रुकावट’ श्रेयस अय्यर के लिए आसान नहीं आखिरी फैसला