नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Vinod Kambli इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी हालत में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन वे अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनके पुराने दोस्त और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मिल रही मदद
कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कौटो ने उनकी सहायता के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें कई पूर्व क्रिकेटर और शुभचिंतक जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के जरिए कांबली को आर्थिक और भावनात्मक सहयोग दिया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर भी इस पहल से जुड़कर उनका समर्थन कर रहे हैं।
CG News : दस्त और पेट दर्द बना काल , 17 साल की कलेश्वरी और 14 साल के चैतन की मौत
याददाश्त पर पड़ा असर
बताया जा रहा है कि कांबली की याददाश्त कमजोर हो गई है। उन्हें कई चीजें याद नहीं रहतीं, हालांकि पिछले कुछ महीनों में स्थिति और खराब नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है।
स्वास्थ्य को लेकर चिंता बरकरार
कांबली ने शराब पीना छोड़ दिया है, लेकिन उनकी आदतों को लेकर अब भी चिंता जताई जा रही है। कभी-कभी वे राह चलते लोगों से सिगरेट मांगते हैं, जो उनकी सेहत के लिए और भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस मुश्किल समय में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उनके साथ खड़े हैं। इससे पहले कपिल देव और सुनील गावस्कर भी कांबली की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

More Stories
Saket Building Accident : 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच तेज
बंगाल में Abhishek Banerjee’ पर हमला’ भीड़ ने फेंके अंडे-पत्थर, शर्ट फाड़ी ‘चोर-चोर’ के नारे, हेलमेट पहनाकर बचाया गया
RCB vs GT Final, IPL 2026 : गिल की ‘होम आर्मी’ बनाम पाटीदार का चक्रव्यूह, आज कौन रचेगा इतिहास