बिलासपुर, छत्तीसगढ़: बिलासपुर शहर के मुंगेली नाका चौक पर मंगलवार को दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें बात हाथापाई और चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने दी बड़ी सौगात: पत्रकारों की पेंशन दोगुनी, शहीद परिवार को मिला सम्मान
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर के समय हुई, जब मसानगंज और सिंधी कॉलोनी के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर रहे हैं।
विवाद के दौरान आसपास के लोग सहम गए और दुकानों के शटर बंद कर दिए गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से सड़क पर जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गुटों के युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

More Stories
CG NEWS : ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ पर भी कार्रवाई की अनुशंसा
CG Accident : बदहाल सड़क बनी हादसे की वजह, मरीजों को छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी, 6 लोग घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की मदद से बची जान
CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा का आरोप, भाजपा ने बताया मानवीय भूल