वाराणसी: Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। गोली एक महिला कर्मचारी के पैर में लगी, जबकि एक पुरुष कर्मचारी के हाथ को छूती हुई निकल गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
मैगजीन निकालते समय दब गया ट्रिगर
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत हथियार को सील कर पायलट केबिन में रखा जाना था।
CG NEWS : PT टीचर पर नाबालिग छात्रा को परेशान करने का आरोप, भाई की पिटाई भी कराई
हथियार जमा करने की प्रक्रिया के दौरान पिस्टल की मैगजीन अलग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए।
सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में लिया
घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय यात्री पिस्टल की मैगजीन निकाल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
Delhi Building Collapsed : दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, 3 घायल’ कई बच्चों के दबे होने की आशंका
Iranian oil tanker : ईरान को अमेरिका की कड़ी चेतावनी, नौसैनिक हमले पर तेल टैंकरों को बनाया जाएगा निशाना
ISRO के निजीकरण पर 9 कर्मचारी यूनियनों की चिट्ठी, पूछा- क्या सिर्फ रिसर्च तक सीमित रह जाएगा इसरो?