Vande Mataram Completes 150 Years : नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संसद में आज एक विशेष चर्चा आयोजित की गई। लोकसभा में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुई। पीएम मोदी ने वंदे मातरम की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका और राष्ट्रभावना को मजबूत करने में इसकी अहमियत पर विस्तार से बात की।
Vande Mataram Completes 150 Years : लोकसभा में शुरू हुई ऐतिहासिक बहस,

कार्यक्रम के अनुसार, 9 दिसंबर को राज्यसभा में भी इस पर चर्चा होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेंगे।
प्रियंका गांधी का बीजेपी पर वार: “बंगाल चुनाव की वजह से हो रही बहस”
लोकसभा में चल रही इस बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर बहस की टाइमिंग पर सवाल उठते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा—“वंदे मातरम की बहस इसलिए हो रही है, क्योंकि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। इसकी क्रोनोलॉजी को समझना जरूरी है।” प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रभक्ति के मुद्दों का इस्तेमाल करती है।

पीएम मोदी ने दिया जवाब
पीएम मोदी के संबोधन में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा और स्वतंत्रता संघर्ष की प्रेरणा है। उन्होंने 150 साल पूरे होने पर इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।
क्या है इस बहस का महत्व?
-
वंदे मातरम 1875 में पहली बार प्रस्तुत किया गया था।
-
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत ने आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों को एकजुट किया।
-
150 साल पूरे होने पर सरकार इसे राष्ट्रीय गौरव के रूप में मना रही है।

More Stories
Datia Violence : दतिया में BJP में बगावत,नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर 12 घंटे तक जाम
Shillong Well Accident : शिलॉन्ग के कुएं में जहरीले धुएं से 5 की मौत, मजदूरों को बचाने उतरे दो भाई भी नहीं लौटे
Vietnam Boat Accident : फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत’ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी