इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले 14 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही शानदार खेल दिखाते हुए सभी को हैरान कर दिया। वैभव को कुल 7 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 36 की औसत से 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा। अपने पहले ही सीजन में वैभव ने पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, जिन्हें तोड़ना आने वाले खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा।
वैभव सूर्यवंशी के 5 बड़े रिकॉर्ड:
- सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू: वैभव ने महज 14 साल 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू कर नया इतिहास रच दिया है।
- सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले भारतीय: उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक: वैभव ने 14 साल 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
- IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी: इस उपलब्धि ने उन्हें IPL इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बना दिया है।
- IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी: वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ही पारी में 11 छक्के जड़ते हुए ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर अब तक:
वैभव अब तक 5 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 100 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट-ए में 6 मैच खेलकर 132 रन और टी20 फॉर्मेट में 8 मुकाबलों में कुल 265 रन बनाए हैं। अपने कम उम्र में ही वैभव ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य में वह भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे बन सकते हैं।

More Stories
BCCI Awards 2026 : शुभमन गिल बनेंगे ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि का किया एलान, हरभजन सिंह ने जताई असंतुष्टि
Gautam Gambhir : हेड कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे गौतम गंभीर, फिर कैसे जय शाह ने मनाया? राज से उठा पर्दा