नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ (शुल्क) नीति का जोरदार बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ की वजह से आज अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बन चुका है। उन्होंने अपने विरोधियों को मूर्ख करार देते हुए कहा कि जो लोग टैरिफ का विरोध कर रहे हैं, वे समझ नहीं पा रहे कि इस नीति से देश को कितना फायदा हुआ है।
ट्रंप के अनुसार, टैरिफ लागू करने के बाद से अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और देश में महंगाई लगभग नगण्य है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से कहीं ज्यादा सुदृढ़ कर लिया है।
भागवत बोले- भारत में कोई अहिंदू नहीं:मुसलमानों-ईसाइयों के पूर्वज हिंदू, वे इसे भूले या भुला दिया गया
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने चीन समेत कई देशों पर भारी आयात शुल्क (Import Tariffs) लगाए थे, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, ट्रंप का कहना है कि इन नीतियों ने अमेरिकी उद्योगों को सुरक्षा प्रदान की है और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिला है।
अमेरिका के भीतर ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर विवाद भी जारी है। कई अर्थशास्त्री और व्यापारी संगठन इस कदम को अमेरिकी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बताकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन ट्रंप का कहना है कि यह ‘अमेरिका फर्स्ट’ की दिशा में उठाया गया जरूरी कदम है, जो लंबे समय में देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा।

More Stories
Supreme Court Election Spend PIL : चुनाव में ‘धनबल’ पर वार: SC ने पूछा- क्यों न तय हो राजनीतिक पार्टियों के खर्च की अधिकतम सीमा
Anil Ambani : अनिल अंबानी पहुंचे ED ऑफिस’ ₹40,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में दूसरे दौर की पूछताछ, कल ही जब्त हुआ था ₹3,716 करोड़ का बंगला
CJI की फटकार का असर’ NCERT ने मांगी माफी, कक्षा 8 की किताब से विवादित चैप्टर हटाया