रायपुर: छत्तीसगढ़ में UCC लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में UCC विधेयक पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति अपनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और उसकी सिफारिशों के आधार पर सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शन हिंसक हो गए और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सामने आईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कर्नाटक दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वह कर्नाटक के सत्य साईं ग्राम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने का भी उनका कार्यक्रम है।

More Stories
CG News : खेत में गिरी बिजली, जशपुर की 2 महिला मजदूरों की मौत’ 20 से ज्यादा घायल
CG Accident News : कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
IPS रतनलाल डांगी मामले में High Court’ सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के सचिव से मांगा जवाब’ 31 अगस्त वाले सप्ताह में अगली सुनवाई