जम्मू। रविवार को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में हथियारों के साथ दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि छापामारी के दौरान आजमाबाद के तारिक शेख और चैंबर गांव के रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया।
उनकी निशानदेही पर दो असॉल्ट राइफलें और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने आजमाबाद स्थित शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद, पुलिस टीम ने जलियां गांव में शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार जब्त कर लिए।

More Stories
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
Double Murder News : मकान मालिक की दरिंदगी किराएदार युवती से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दवा देकर दी दर्दनाक मौत
Fear of gas shortage : फोन पर बुकिंग में आ रही दिक्कत? इन 4 डिजिटल तरीकों से मिनटों में बुक करें सिलेंडर