रायपुर: भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे ने व्हाया रायपुर दुर्ग और बिलासपुर के बीच संचालित होने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किये जाने का आदेश जारी किया है।
बताया गया है कि, 19 जुलाई से 20 जुलाई यानी दो दिनों तक आधे दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इनमें ज्यादातर गाड़ियां छोटी दूरी की है।
बताया गया है कि, ट्रेनों को रद्द करने का फैसला मेंटनेंस कार्य की वजह से लिया गया है। दरअसल दुर्ग-बिलासपुर सेक्शन के सरोना केबिन और उरकुरा के बीच इन दिनों काम जारी है। इसी के चलते आने वाले दिनों में मंडल के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

More Stories
CG NEWS : जंगल से नक्सलियों का डंप जखीरा बरामद, CRPF-पुलिस की संयुक्त टीम ने आईईडी, UBGL राउंड समेत कई सामग्री की जब्त
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले