रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर और उरकुरा के बीच आज एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के चलते रेलवे ट्रैक पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।
उत्तराखंड के चमोली में फिर मची तबाही, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे घर, मचा है त्राहिमाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जिसके चलते अप और डाउन रूट की कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस उरकुरा स्टेशन के पास लंबे समय से खड़ी हुई हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही रूट को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कई ट्रेनों का समय बिगड़ गया है और यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ