छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने एक शख्स की तलवार से वार कर हत्या कर दी। युवक तलवार लेकर हंगामा कर रहा था। मृतक उसे समझाने के लिए गया था। लेकिन आरोपी नहीं माना और समाझाने गए शख्स के गले और सीने पर तलवार से वार कर दिए। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्रकार निभाते हैं बड़ी भूमिका : CM साय
मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खडिया निवासी तुरेकेला खड़ियापारा ने बताया कि 3 जुलाई को उनके पड़ोस सम्पत खडिया के घर में छठी का कार्यक्रम था। जिसमे गांव के अधिकांश लोग शामिल हुए थे। इस दौरान हसीं मजाक में जगन्नाथ खडिया और अर्जुन खडिया के बीच विवाद हो गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों के द्वारा समाझाया गया, अर्जुन गुस्सा होकर वहां से चला गया।
पंजाबी एक्ट्रेस Tania’s के पिता पर सरेआम गोलीबारी, हालत गंभीर | जानें हमले की पूरी कहानी
सुकवारा बाई खडिया ने बताया कि अर्जुन अपने घर से तलवार लेकर आया जवाहर और राम कुमार को मारने की कोशिश किया। सुकवारा बाई ने बताया कि इस बीच उसके पिता केन्दाराम खड़िया ने अर्जुन को समाझाया। जिसके बाद वे बाहर चले गए। अर्जुन तलवार लेकर उनके पीछे-पीछे गया।
घर के बाहर केन्दाराम खड़िया पर अर्जुन ने पहले पीछे से उनके गले पर जोरदार वार किया। जिससे केन्दाराम जमीन पर गिर गए और फिर अर्जुन ने उसके सीने में भी तलवार से वार कर दिया। जिससे अधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन खड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ