वॉशिंगटन/तेहरान | 07 अप्रैल 2026 अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump’ ने आधी रात को एक ऐसी धमकी दी है, जिसने पूरी दुनिया को थर्रा कर रख दिया है। ट्रम्प ने सीधे तौर पर ईरान की पूरी सभ्यता को एक ही रात में नेस्तनाबूद करने का ऐलान कर दिया है। इस भयावह धमकी के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका को ‘कभी न भूलने वाला’ जवाब देने की चेतावनी दी है। दुनिया अब एक तीसरे विश्व युद्ध (World War III) के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है।
ट्रम्प की ‘ट्रुथ सोशल’ पर खौफनाक पोस्ट
राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक अत्यंत संक्षिप्त लेकिन विनाशकारी संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा:
“आज रात, एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।”
ट्रम्प की इस पोस्ट ने साफ कर दिया है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ किसी बड़े और अंतिम सैन्य ऑपरेशन (Military Operation) की तैयारी कर चुका है। जानकारों का मानना है कि ‘सभ्यता खत्म करने’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किसी बड़े परमाणु हमले (Nuclear Attack) या अत्यंत विनाशकारी पारंपरिक हमले का संकेत हो सकता है।
ईरान का पलटवार: ‘ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाओगे’
ट्रम्प की इस धमकी के तुरंत बाद ईरान की ओर से भी तीखी और आक्रामक प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी विदेश मंत्रालय और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वे अमेरिका की किसी भी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
-
ईरान की चेतावनी: “यदि अमेरिका ने कोई भी दुस्साहस किया, तो हम ऐसा करारा जवाब देंगे, जिसे अमेरिका और उसकी आने वाली पीढ़ियां कभी भूल नहीं पाएंगी।”
-
बदले की आग: ईरान ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर बड़े हमले कर सकता है।
पूरी दुनिया में हड़कंप, सीजफायर की कोशिशें नाकाम?
इस बयानबाजी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारी हलचल पैदा कर दी है। संयुक्त राष्ट्र (UN) और यूरोपीय देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन ट्रम्प के इस ताजा बयान ने सीजफायर (युद्धविराम) की सभी कोशिशों पर पानी फेर दिया है।

More Stories
Iran USA Tension : ईरान पर चौतरफा वार , अमेरिकी विदेश विभाग ने IRGC के वित्तीय तंत्र पर कसा शिकंजा
Pakistan Exposed : पाकिस्तान का ‘डबल गेम’ बेनकाब’ नूर खान एयरबेस पर छिपाए ईरानी सैन्य विमान, अमेरिकी हमलों से बचाने की थी साजिश
Donald Trump Iran Policy 2026 : विदेशी नीति पर ट्रंप का हुंकार , ईरान पर फिर से ‘मैक्सिमम प्रेशर’ रणनीति लागू करने का ऐलान