कोरबा : दीपका थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुजूर (38) उर्फ बच्चन पांडेय की हरकतों की वजह से उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद अखिलेश एक शादीशुदा महिला से शादी कर ली। महिला की पहले से ही एक बेटी है। अखिलेश उन दोनों के साथ रहने लगा, लेकिन कुछ समय बाद वह महिला भी उसे छोड़कर चली गई। अब अखिलेश और उसकी सौतेली बेटी दोनों एक साथ रहते थे। बेटी को लेकर अखिलेश की नियत सही नहीं थी। वह रोज उसके साथ मारपीट करता और गाली देता था। इतना ही नहीं अखिलेश ने उसके साथ दुष्कर्म करता था। पड़ोसियों के इसकी जानकारी हुई तो बात पुलिस तक पहुंची।
सहायक उपनिरीक्षक जीतेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर आसपास के इलाके में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि महिला अपराधों के मामले में नियम कानून कठोर किए गए हैं और इनमें आरोपियों को दंडित किया जा रहा है। इसके बावजूद घटनाओं का होना चिंताजनक है।

More Stories
CG High Court : पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 18 से अधिक सांसद-विधायकों पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले, हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में खुलासा
CG Mining News : छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने 12 साल की छात्रा को कुचला, हादसे के बाद 55 किमी तक भागा ड्राइवर’ पुलिस ने पीछा कर दबोचा