रायपुर- राजधानी रायपुर में रेस्टोरेंट एवं दुकानदारों के समीप स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए महापौर मीनल चौबे, जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप के नेतृत्व में निरंतर प्रयास जारी हैं. हाल ही में, तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर रेस्टोरेंट एवं दुकानदारों द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने नगर निगम को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए.
प्रिंसिपल की हैवानियत: ‘राधे-राधे’ बोलने पर साढ़े 3 साल की बच्ची को पीटा
जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रात्रि भ्रमण के दौरान तेलीबांधा मार्ग पर गंदगी की शिकायत मिलने पर स्वयं स्थिति का जायजा लिया. उनके निर्देश पर निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश की टीम को औचक निरीक्षण का आदेश दिया. जांच में पाया गया कि ला तंदूरी रेस्टोरेंट (La Tandoori) द्वारा सड़क पर कचरा फेंका जा रहा था और आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके चलते रेस्टोरेंट को तत्काल सील कर दिया गया.
राशि फल: अगस्त का पहला दिन 4 राशि के लिए रहेगा शानदार,
साथ ही, तेलीबांधा मार्ग पर स्थित एस के ट्रेडिंग कबाड़ी दुकान को भी नगर पालिका निगम अधिनियम का उल्लंघन और दस्तावेजों की कमी के कारण सील किया गया. निगम की टीम में स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह, जोन 3 नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी और स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी शामिल थे.
आज का इतिहास जानने यह जरुर पढ़े : – 1 August: भारत एवं विश्व का इतिहास, व्रत एवं त्यौहार

More Stories
CG NEWS : गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों के अपमान का मामला, FIR दर्ज’ लॉ डिपार्टमेंट के 4 छात्र बनाए गए आरोपी
CG NEWS : हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की संदिग्ध मौत, गर्भपात की दवा लेने का खुलासा कर डॉक्टरों ने उड़ाए होश
Vedanta Plant Accident : “यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन”, 25 मजदूरों की मौत पर भावुक हुए वेदांत प्रमुख