कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बांकीमोगरा थाना परिसर का है, जहां एक आदिवासी किसान बलवान सिंह कंवर को एक युवती ने न सिर्फ सड़क पर पीटा, बल्कि उसे उठाकर थाने लाकर वहां भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। सबसे हैरत की बात यह रही कि यह पूरी घटना थाने परिसर में होती रही, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया!
पीड़ित बलवान सिंह ने बताया कि वह बैल लेकर लौट रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान एक कार सवार युवती ने उसे गाली देने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसान का दावा है कि उसने युवती को गाली नहीं दी थी और माफी भी मांग ली थी, बावजूद इसके उसे पीटा गया और जबरन थाने लाया गया।
पिटाई करने वाली युवती की पहचान बीजेपी नेत्री ज्योति महंत के रूप में हुई है, जो पूर्व में निर्वाचित जनप्रतिनिधि रही हैं। हालांकि इस मामले में उनकी ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।



More Stories
CG News : जामुल में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, बैंक खातों का सौदा करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार
CGBSE 12th Board Exam 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 2.6 लाख छात्र दे रहे परीक्षा, नकल रोकने के लिए कड़े पहरे
CRIME WATCH 20 Feb 2026 रायपुर क्राइम: अपहरण, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट व अवैध शराब पीने वालों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा।