कांकेर– ईसाई धर्मांतरण के बाद ग्रामीण की मौत के बाद कफन-दफन को लेकर बीते दिनों जामगांव में तनाव की स्थिति रही. आज कांकेर में ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकजुट हुए हैं और जामगांव में कब्र से लाश निकलने, पीड़ित परिवार को धमकाने और चर्च में तोड़फोड़ को लेकर विरोध कर रहे. दुर्ग में नन की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे. काेई भी अप्रिय स्थिति से निपटने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
कब्र खोदने से नाराज ईसाई समुदाय के लोग हजारों की संख्या में कांकेर के मेलाभाटा मैदान में इक्कठा हुए हैं, जहां सभा के बाद प्रदर्शनकारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने मुख्य मार्ग से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले हैं. उनकी मांग है कि जामगांव में हुए प्रार्थनसभा पर नुकसान पहुंचाने और कब्र को खोदकर शव निकालने की उच्चस्तरीय जांच की जाए. कलेक्ट्रेट मार्ग में बैरिकेट लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है.
आज के दिन से जुडी इतिहास की जानकारी के लिए यह खबर जरुर पढ़ें :- 1 August: भारत एवं विश्व का इतिहास, व्रत एवं त्यौहार

More Stories
Chhattisgarh Conversion News : गांव में बढ़ा तनाव , प्रार्थना सभा के दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने धर्म प्रचार को लेकर जताई कड़ी आपत्ति
CG NEWS : यात्रियों के लिए बड़ी राहत’ पनवेल-खड़गपुर के बीच दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में होगा ठहराव’ आज से शुरू
CGBSE Result 2026 : शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा , स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेंगे मेरिट लिस्ट और नतीजे