पूर्णिया.पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की गई है। रविवार रात से सभी लापता थे। सोमवार शाम को सभी की बॉडी मिली है।
लाशें घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में मिलीं। जिन्हें जलाने के बाद अलग-अलग बोरों में भरकर जलकुंभियों के बीच छिपाया गया था। सभी शव 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं।
मृतकों में बाबू लाल उरांव, उनकी पत्नी, मां, बहू और बेटा शामिल है। पुलिस के अनुसार, परिवार झाड़फूंक करता था। 3 दिन पहले गांव में एक बच्चे की मौत हो गई। गांव वालों ने अंधविश्वास में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
बाबूलाल के बेटे सोनू ने बताया कि ‘मेरे सामने ही पूरे परिवार को मारा गया है। रविवार की रात 10 बजे अचानक 50 लोग घर पर आ गए और मेरी मां सीता देवी को डायन बताकर बांस के पीटने लगे। उन लोगों ने मेरे परिवार को पीट-पीटकर मार डाला।’
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी नकुल ने कहा- ‘मारपीट के बाद डीजल छिड़कर पांचों को जिंदा जलाया था।’

More Stories
Meta Apologizes PM Modi Facebook Video Removed by Mistake : IT मंत्रालय ने मांगा जवाब, Meta ने कहा- गलती से हटा था पीएम मोदी का वीडियो
CJP प्रदर्शन पर Supreme Court’ का बड़ा फैसला’ 18 साल से कम उम्र के छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश, डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने के निर्देश
CJP Dharmendra Pradhan Resignation Proposal : मंत्रालय बदलने के प्रस्ताव को CJP ने किया खारिज, इस्तीफे की मांग दोहराई