रायपुर. गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को अभनपुर में मोहन ढाबा के पास एक चलती एसयूवी में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कार में भीषण आग लगी और वह जलकर स्वाहा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, अभनपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास चलती कार से धुंआ निकलने लगा. कार में दो युवक सवार थे, उन्होने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. कार में आग लगने के बाद धमाके भी हो रहे थे. अबततक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.

More Stories
CGPSC Scam : ईडी की विशेष अदालत में पेश हुए पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
CG Politics : डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत तेज, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी दिया इस्तीफा, संगठन की बढ़ीं मुश्किलें
CG News : खेत बना प्रसूति कक्ष, सड़क नहीं होने से गर्भवती ने खेत में दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल