जांजगीर-चांपा : पुलिस ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रशांत उर्फ पप्पू उर्फ प्रसन्न कुमार डहरिया है, जो लिपिक और भृत्य जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूल रहा था।
थाना शिवरीनारायण में भरत लाल साहू और अन्य पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने कुल 15 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 मार्च 2025 को आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

More Stories
CG NEWS : प्लॉट खरीदने से पहले सावधान’ छत्तीसगढ़ में अवैध कॉलोनियों पर सरकार का शिकंजा, 7 साल तक जेल और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान
CG NEWS : रायपुर के पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला तिरंगा, FIR दर्ज
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द; सितंबर-अक्टूबर में असर