पथरिया: पथरिया नगर पंचायत में धर्मातरण का एक मामला सामने आया है. नगर के वार्ड क्रमांक एक यदुनंदन नगर में एक घर में प्रार्थना सभा के जरिए धर्मांतरण कराये जाने की सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए पास्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई.
जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर में रहने वाले सत्यम पास्टर के प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के सदस्यों के साथ अन्य युवक मौके पर पहुंचे. विहिप और बजरंग दल के लोग मकान में पहुंचे तो लगभग पचास-साठ लोग मौजूद थे. जहां प्रार्थना और भोजन चल रहा था. इस पर विहिप और बजरंग दल के लोगों ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया.
इस बात की जानकारी मिलते ही इंटीलिजेंस ब्यूरो के साथ पथरिया थाना के स्टाफ मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे. बजरंग दल के लोगों ने बताया कि एक समुदाय के लोग गरीब हिंदू परिवारों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बीमारी ठीक कराने के नाम से आए थे. जिसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए पादरी को थाना ले गई.
मामले में पथरिया थाना एएसआई लक्मन खूंटे ने बताया कि सर्व हिन्दू संगठन द्वारा आवेदन दिया गया था. घर मालिक सत्यम पास्टर एवं अन्य के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ