जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. नकबार गांव में हाथी ने ग्रामीण के घर में जमकर तोड़फोड़ की और अनाज को चट कर गया. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार का जिम्मेदार IPL? पूर्व दिग्गज ने इस खिलाड़ी को ठहराया कसूरवार
ग्रामीणों में दहशत
जंगली हाथी के इस उत्पात से पूरे गांवों में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है. वहीं वन अमला हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं.
वन परिक्षेत्र में 24 हाथियों का दल मौजूद
जानकारी के मुताबिक, बीती रात हाथी ने एक घर पर हमला बोल दिया. उसने घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और भीतर रखा अनाज को खा गया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.

More Stories
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ
Chhattisgarh Breaking News : वार्ड 2 की बीजेपी पार्षद नेहा देवांगन ने की आत्महत्या की कोशिश