रायगढ़। पहलगाम आंतकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पकिस्तान से ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। पाकिस्तान और पकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ऑपेरशन सिन्दूर के बाद से भारतवासियों में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी अपने घर के बाहर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाते नजर आए।
पंजाब बॉर्डर पर घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार; पीएम ने की रक्षा सचिव से मुलाकात
यह वीडियो वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ निवास का बताया जा रहा है। निवास के सामने मंत्री ओपी आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने सबके साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
बता दें कि करीब ढाई बजे भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके के नौ अलग-अलग आतंकी ठिकानों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयरस्ट्राइक किया। इस हमले में तकरीबन 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। एयर स्ट्राइक के दौरान आतंकी ठिकानों पर मौजूद थे 900 से ज्यादा दहशतगर्द मौजूद थे।



More Stories
Chhattisgarh Breaking News : छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई महिला आरक्षक की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड
IPS Dhruv Gupta : आईजी ध्रुव गुप्ता को केंद्र सरकार में मिला बड़ा दर्जा, इम्पैनलमेंट सूची जारी
Chhattisgarh Professor Recruitment : उच्च शिक्षा विभाग ने कसी कमर, 595 पदों पर भर्ती के लिए जांच समिति सक्रिय