बालोद : ग्रामीणों की सांसे उस वक्त थम गई, जब सुबह-सुबह लोगों की नींद खुली और घरों के सामने उन्होंने एक कठपुतली, नींबू बंधन, पीला चावल सहित अन्य वस्तुएं देखी. इससे गांव में तनाव और डर का माहौल है. लोग घरों से ही नहीं निकले. यह बात पूरे गांव में फैली तब लोग एक जगह इकट्ठे हुए. ग्रामीणों ने थाने में मामले की शिकायत की है. पूरा मामला बालोद जिले के अंगारी गांव का है.
दरअसल सावन का महीना है और कहा जाता है कि इस महीने में राक्षसी ताकतें अपने चरम पर होती है. कुछ इसी बात को लेकर इस गांव के लोग सहमे हुए हैं. ग्रामीण एक जगह इकट्ठे हुए और इसका तोड़ निकालने के बारे में सोच रहे हैं. बात अब थाने तक भी पहुंच चुकी है.
लोग थाने में पूरे मामले की जानकारी देने पहुंचे हैं. सावन के महीने में लोग इस बात को लेकर काफी भयभीत हैं कि आखिर ऐसा कृत्य किसने किया है और क्यों किया है.

More Stories
Audience Erupts At Cine Max : फिल्म की प्रिंट देरी से पहुंचने पर मचा बवाल, रिफंड की मांग पर अड़े लोग
Number Plate Dispute : सगीर अहमद की कार पर ‘2611’ का अंक, BJP ने पूछा- क्या मुंबई हमले की याद दिलाना चाहती है कांग्रेस
Suicide Case : अंधविश्वास की पराकाष्ठा चाकू खरीदा, पूजा रूम में गया और खुद को कर दिया ‘कुर्बान’, बहू के उड़े होश