Supaul Accident: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर हुआ, जहां बजरंगबली मंदिर के समीप झूलन पूजा के दौरान कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, लोग सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। टक्कर के बाद वाहन करीब 50 मीटर तक आगे गया और सड़क किनारे मौजूद एक दुकान में जा घुसा।
हादसे में पांच लोगों की मौत
हादसा इतना भीषण था कि तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
CG NEWS : पार्षद कार्यालय पर पथराव, कांच टूटा’ महिला पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलने पर पिपरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में आक्रोश, अतिक्रमण हटाने की मांग
पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार देर रात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए सड़क किनारे मौजूद अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों को भी जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि हाईवे के किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे के अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों को हटाने की मांग की है।

More Stories
Telangana Bus Accident: 43 यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 6 लोगों ने गंवाई जान
Islamabad Hospital Fire: मासूमों की जिंदगी पर टूटा कहर, नर्सरी में आग लगने से 15 नवजातों की मौत
Vehicle Headlight New Rules: नए दोपहिया वाहनों में Low Beam पर रहेगी हेडलाइट, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट