Suicide Attempt News , बिलासपुर — छत्तीसगढ़ की न्यायधानी स्थित बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किचन में काम कर रहे एक कैदी ने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया। कैदी ने सब्जी काटने वाले हंसिया से अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की। जेल के सुरक्षाकर्मी जब तक उसे रोक पाते, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में जेल प्रबंधन ने उसे सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
घटना के वक्त कैदी अन्य कैदियों के साथ जेल की पाकशाला में दोपहर के भोजन की तैयारी में लगा था। अचानक उसने वहां रखे हंसिया को उठाया और अपने गले पर वार कर लिया। जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कैदी किसी मानसिक तनाव में था या जेल के भीतर उसका किसी से विवाद हुआ था। फिलहाल, गला बुरी तरह कटने के कारण वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
“कैदी को गंभीर हालत में सिम्स लाया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है कि किचन में निगरानी के दौरान यह चूक कैसे हुई।”
— जेल प्रबंधन सूत्र, बिलासपुर सेंट्रल जेल
More Stories
CG NEWS : मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी:, मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही उजागर, डॉक्टर रहे नदारद
RAIPUR Commissionerate Bulletin 7 April 2026 थाना उरला और खम्हारडीह में सर्वाधिक अपराध दर्ज, हत्या व आबकारी के 7-7 प्रकरण
Corporation’S Strict Warning : 30 अप्रैल तक जमा करें संपत्तिकर, चूके तो देना होगा 17% भारी सरचार्ज; प्रशासन ने दी अंतिम मोहलत