BJP सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक और राजस्व अधिकारियों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीतापुर से रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप लगे हैं।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल
घटना के विरोध में राजस्व अधिकारियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था।
दो आरोपियों ने किया सरेंडर
बुधवार को मामले में दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
सरकार से बातचीत के बाद काम पर लौटे अधिकारी
इस बीच छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों की राजस्व मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हुई। इसके बाद अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।
नायब तहसीलदार और SDM पर कार्रवाई संभव
सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित नायब तहसीलदार और SDM के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
मामले की जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
SI प्रमोशन मामले में High Court’ का अहम फैसला, कहा- ज्वाइनिंग डेट नहीं, नियुक्ति का कैलेंडर वर्ष बनेगा आधार
CG NEWS : प्रार्थना सभा को लेकर गरमाया माहौल, हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति’ पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
CG BREAKING : खपरगंज-मसानगंज हिंसा मामले में 4 गिरफ्तार, नेहरू चौक से कोर्ट तक कड़ी सुरक्षा में निकाला जुलूस