SRH vs PBKS : नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 235 रन बनाए।
यह पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में हैदराबाद का दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी बन गया है।
ईशान किशन और क्लासेन ने मचाई तबाही
मैच में इशान किशन ने 55 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ 69 रन बनाकर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और रनगति को लगातार तेज बनाए रखा।
Vat Savitri Fast 2026 : वैवाहिक सुख और पति की लंबी उम्र के लिए इस तरह करें बरगद की पूजा
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पावरप्ले से ही आक्रामक रुख अपनाया और पंजाब के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
खराब फील्डिंग ने बढ़ाई पंजाब की मुश्किल
पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग टीम पर भारी पड़ी। मैच के दौरान कई आसान कैच छोड़े गए और मिसफील्डिंग के कारण अतिरिक्त रन भी दिए गए। विपक्षी बल्लेबाजों को मिले इन जीवनदानों का पूरा फायदा हैदराबाद ने उठाया।
फील्डिंग में हुई गलतियों ने पंजाब की गेंदबाजी रणनीति को पूरी तरह बिगाड़ दिया और टीम दबाव में नजर आई।
बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रही पंजाब
बड़ी चुनौती का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के प्रयास में लगातार विकेट गंवाते रहे और मैच में पकड़ मजबूत नहीं बना पाए।

More Stories
Ajinkya Rahane Statement : संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे ने चुना भारत का सबसे महान क्रिकेटर, धोनी-कोहली नहीं बल्कि इस दिग्गज का लिया नाम
T20 Cricket : जोस बटलर बने टी20 क्रिकेट के नए ‘बॉस’, कीरोन पोलार्ड का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
Shubman Gill’ की कप्तानी में 15 अगस्त को इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बनेगा भारत