खैरागढ़। छुईखदान नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स में बीती रात नकाबपोश चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में करीब 5 किलो से अधिक चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए।
Love Marriage: छत्तीसगढ़ की अजब गजब प्रेम कहानी: दिल मिले, उम्र नहीं देखी
सुबह जब दुकान के संचालक परमेश्वर सोनी ने दुकान का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियां टूटी हुई थीं और जेवरात बिखरे पड़े थे। उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों* की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
स्थानीय व्यापारियों ने इस वारदात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और रात में चौकसी बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
Commonwealth Games 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल’ ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
CG Open School Exam Date : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, अगस्त में होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
BSP चोरी कांड में बड़ा एक्शन: करोड़ों के स्क्रैप और कोक चोरी मामले में CISF के 7 जवान निलंबित