Sonam Wangchuk Discharged :नई दिल्ली. पेपर लीक के मुद्दे पर 26 दिनों तक अनशन करने वाले एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे। बताया जा रहा है कि अस्पताल से निकलने के बाद वह सबसे पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह अपने गृह राज्य लद्दाख के लिए रवाना होंगे।
सबसे पहले जाएंगे राजघाट
जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक अस्पताल से सीधे राजघाट पहुंचेंगे। यह वही स्थान है जहां उन्होंने 28 जून को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। अब अनशन समाप्त होने के बाद भी वह राजघाट जाकर गांधीजी को नमन करेंगे।
26 दिनों तक किया था अनशन
सोनम वांगचुक ने 28 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने लगातार 26 दिनों तक अनशन किया। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर 18 जुलाई को पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CG Rain Update : अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सरकार से सहमति के बाद तोड़ा अनशन
सरकार द्वारा उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद सोनम वांगचुक ने 24 जुलाई की देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया। उन्होंने कहा था कि लंबी बातचीत, समझौते और देश में संभावित तनाव को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
CJP का आंदोलन भी हुआ समाप्त
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर 20 जून से चल रहा 36 दिनों का आंदोलन भी शनिवार को समाप्त हो गया। इस आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। आंदोलन समाप्त होने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर इसे लोकतंत्र, शांति, धैर्य और युवाओं की जीत बताते हुए सभी प्रदर्शनकारियों और देश की Gen Z को बधाई दी।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान