Categories

March 22, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

रायपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: DFO और SDO के नेतृत्व में दीपक तिवारी की उड़न दस्ता टीम का प्रदेशभर में दिखा असर

रायपुर। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में अवैध लकड़ी तस्करी पर अब वन विभाग की सख्ती भारी पड़ने लगी है। आज सुबह 5 बजे वन मंडलाधिकारी (DFO) रायपुर और संयुक्त वन मंडलाधिकारी एवं राज्य स्तरीय उड़न दस्ता प्रभारी SDO श्री संदीप सिंह के निर्देशन में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान की कमान प्रभारी उड़न दस्ता दीपक तिवारी (SCFO) ने संभाली। उनके साथ CFO केशव यादव, BFO पीयूष दिवान, वसीम खान और अमृत पाल सिंह की टीम ने रायपुर के ललित महल के सामने अर्जुन लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ट्रैक्टर को जब्त कर डिपो में खड़ा किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। यह कार्रवाई वन विभाग की नीतियों और निर्देशों के अनुरूप की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की वन संपदा का संरक्षण और अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण है।

इस कार्रवाई के बाद रायपुर के आसपास के क्षेत्रों—कुम्हारी, बेरला, फरफोड़ गांव, खरोरा, तिल्दा और धरसींवा—में हड़कंप मच गया है। लकड़ी तस्करों में दीपक तिवारी का नाम ही दहशत का कारण बन गया है, और सूत्रों के अनुसार, कई लोगों ने तो डर के चलते अपने ट्रैक्टर तक बेच दिए हैं। चोरी की गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है।

रायपुर DFO और SDO के द्वारा गठित इस विशेष उड़न दस्ता टीम ने न सिर्फ रायपुर में बल्कि पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। उनकी इस रणनीतिक और सख्त कार्यप्रणाली से वन तस्करों की कमर टूटती नजर आ रही है।

वन विभाग की यह सक्रियता यह दर्शाती है कि जब नेतृत्व मजबूत हो और टीम समर्पित हो, तो किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सकता है। श्री धम्मशील गणवीर DFO रायपुर, SDO श्री संदीप सिंह और उप वन क्षेत्रपाल दीपक तिवारी की इस तिकड़ी ने वन संपदा की सुरक्षा को नई ताकत दी है, जो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन सकती है।

 

 

About The Author

YouTube Shorts Autoplay