रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिलासपुर बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 मई को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार रहा—
- मुंगेली — 43.9°C
- सक्ती — 43.8°C
- बालोद — 43.5°C
- कबीरधाम — 43.5°C
- रायपुर — 43.5°C
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
अगले 5 दिनों तक राहत नहीं
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है।
CG BREAKING : महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों का तबादला
रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 21 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। शहर में अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने की संभावना है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।
विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बारिश की गतिविधियां बेहद कमजोर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया भाजपा प्रभारी, Ajay Chandrakar’ के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी’ घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, पति पर हत्या का शक
CG News : नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ