CG/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
20 सितंबर 2025 राशिफल: मेष-वृषभ को मिलेगा लाभ, सिंह-कन्या का दिन रहेगा शुभ
जानकारी के अनुसार, रायपुर से पायल ट्रेवल्स की यात्री बस में करीब 16 सीआरपीएफ जवान और अन्य 15 यात्री सवार थे। सभी जवान भोपालट्टनम कैंप ड्यूटी पर लौट रहे थे। इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे। रात लगभग 12:15 बजे बस दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, पुलिस ने भेजा जेल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घायल जवान का भी इलाज जारी है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
CG News : सिम्स अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, युवक ने फार्मासिस्ट से की अभद्रता’ वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
ATM तोड़ने की कोशिश में था चोर, लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और किया गिरफ्तार
PM Awas Yojana : PM आवास योजना में बड़ा बदलाव’ अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ