नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। इस मौके पर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए।
Naxalite attack : सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी के मामले में उन्हें आयोग के अंदर से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि CEC उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुँचाया है।
कर्नाटक पुलिस अलर्ट: SBI बैंक डकैती मामले में फरार बदमाशों की तलाश तेज
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हाइड्रोजन बम अभी बाद में आएगा,” लेकिन तुरंत ही मुद्दे की गंभीरता की ओर ध्यान खींचते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा।
विशेषज्ञों का कहना है कि राहुल गांधी के ये बयान आगामी चुनाव और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बहस को तेज कर सकते हैं।

