कोरबा।’ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल पर पुलिस चौकी में घुसकर एक आरक्षक के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Horoscope : आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक पुलिस चौकी की है, जहां किसी विवाद को लेकर जयकिशन पटेल और आरक्षक के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिगत शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है और चौकी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

More Stories
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
CG News : रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 20 MBBS सीटें, अब कुल क्षमता हुई 250
CG Accident News : सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे’ दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल