दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता एक लोक कलाकार है और अपनी बेटी के साथ कैंप 1 में रहती है। आरोपी युवक लंबे समय से महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। महिला ने पहले भी उसकी हरकतों को लेकर छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
ड्रग्स माफिया के दो गुटों में दिनदहाड़े खूनी झड़प, तलवार-चाकू लेकर भिड़े युवक, इलाके में दहशत
गुरुवार शाम को वारदात
गुरुवार की शाम आरोपी अचानक महिला के घर पहुंचा और बहस के दौरान गर्म तेल से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के चेहरे और गर्दन पर गंभीर जलन है।
आरोपी फरार, तलाश जारी
वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
Chhattisgarh Higher Education Budget 2026 : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा बजट विधानसभा में 1306 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित
Chhattisgarh School Teacher Ratio : छत्तीसगढ़ विधानसभा शिक्षा मंत्री ने स्वीकारा, सरकारी स्कूलों में नहीं है पर्याप्त शिक्षक
CG Anganwadi Bharti 2026 : महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, अंबिकापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती शुरू, जानें कैसे करें आवेदन