गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।
पुलिस के मुताबिक यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। कॉल में यशराज ने पत्नी राजेश्वरी के घायल होने की बात कही थी।
Road Accident : ट्रेलर की जोरदार ठोकर से हाईवा चालक की दर्दनाक मौत
मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले यशराज ने एंबुलेंस टीम को बताया कि उससे लायसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई थी, जो सीधे पत्नी के गले में जा लगी।
यशराज ने खुद को गोली मार ली
मेडिकल टीम जब राजेश्वरी का शव एंबुलेंस में रखने के लिए बाहर गई, तभी यशराज ने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। यशराज की भी मौके पर मौत हो गई थी।
यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास 2 से क्लास 1 अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था।



More Stories
Parliament Budget Session 2026 : संसद में ‘अविश्वास’ की जंग राहुल गांधी के माइक बंद होने के मुद्दे पर एकजुट हुआ विपक्ष, स्पीकर के खिलाफ मोर्चा
Parliament Budget Session 2026 Updates : संसद में ‘अविश्वास’ की आहट राहुल गांधी की स्पीच पर रोक के बाद विपक्ष ने खोला स्पीकर के खिलाफ मोर्चा
Omar Abdullah Budget 2026 : J&K विधानसभा में देवयानी राणा का पहला हमला, बजट पर सवालों के बीच NC विधायकों ने भी बजाई ताली