Sara Tendulkar : मुंबई/नई दिल्ली।’ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शहनाइयां गूंज रही हैं। मास्टर ब्लास्टर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। इस ग्रैंड वेडिंग में खेल और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं, लेकिन पूरी महफिल की लाइमलाइट अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने बटोर ली।
पिंक साड़ी में ‘अप्सरा’ जैसी दिखीं सारा
भाई की शादी के लिए सारा तेंदुलकर ने पारंपरिक लेकिन बेहद ग्लैमरस लुक चुना। उन्होंने रानी पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पेयर किया। खुले बाल और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही सारा की तस्वीरें सामने आईं, फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती के कायल हो गए।
बारात में जमकर थिरकीं सारा, वीडियो वायरल
सिर्फ लुक ही नहीं, सारा का एक डांस वीडियो भी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में सारा अपने भाई अर्जुन की बारात में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की खुशी और भाई के लिए उनका प्यार साफ झलक रहा है। फैंस कमेंट्स में कह रहे हैं कि “सारा ने तो पूरी शादी की रौनक ही चुरा ली है।”
अर्जुन और सानिया की नई शुरुआत
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सानिया एक प्रोफेशनल डिजाइनर हैं और तेंदुलकर परिवार के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी पुरानी है। शादी की रस्में बेहद भव्य तरीके से निभाई गईं, जहां सचिन और अंजलि तेंदुलकर मेहमानों का स्वागत करते नजर आए।

More Stories
IND vs AFG 1st ODI: विराट की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर खेल सकते हैं केएल राहुल, ईशान किशन संभालेंगे कीपिंग
IND vs AFG 1st ODI : धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, मैच पर अनिश्चितता बरकरार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा, WPL ने बदली तस्वीर: नासिर हुसैन