नई दिल्ली, 19 जून 2025 फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में संपन्न हुआ। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ भावुक माहौल में मौजूद रहीं। बाद में करीना कपूर और सैफ अली खान भी अंतिम संस्कार में शरीक हुए।
फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान करिश्मा का बेटा कियान काफी भावुक हो गया था, जिसे करिश्मा और करीना ने मिलकर संभाला।
बता दें कि संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से उनका अंतिम संस्कार आज 19 जून को किया गया। परिवार ने जानकारी दी है कि प्रेयर मीट का आयोजन 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक किया जाएगा।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। बावजूद इसके, दोनों अपने बच्चों के लिए संपर्क में रहते थे। संजय कपूर का निधन उनके परिवार और करीबी मित्रों के लिए एक गहरा आघात है।

More Stories
Pranit More 370 Biryani Controversy : ₹370 की बिरयानी विवाद में बढ़ीं डॉक्टर सेजल पवार की मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है बड़ी कार्रवाई
सिनेमाघरों में तगड़ा क्लैश: कंगना, मनोज बाजपेई समेत कई बड़ी फिल्मों की एक साथ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला तेज
अक्षय-रवीना की जोड़ी फिर करेगी धमाल, 22 साल बाद ‘Welcome to the Jungle’ में साथ आएंगे नजर