वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Salman Khan Emraan Hashmi: सलमान की नजरों में 14 साल पहले ही स्टार थे इमरान हाशमी, ‘Awarapan 2’ की कामयाबी ने मचाई चर्चा

Salman Khan Emraan Hashmi: Salman Khan ने 14 साल पहले ही पहचान लिया था Emraan Hashmi का टैलेंट: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan और अभिनेता Emraan Hashmi को लेकर एक पुराना किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 14 साल पहले सलमान खान ने इमरान हाशमी के टैलेंट की तारीफ करते हुए उन्हें अंडररेटेड एक्टर बताया था। अब इमरान हाशमी की फिल्म ‘Awarapan 2’ की सफलता के बाद सलमान की कही बात एक बार फिर याद की जा रही है।

सलमान खान ने इमरान को बताया था अंडररेटेड एक्टर

साल 2012 में सलमान खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी।

सलमान ने इमरान को अंडररेटेड एक्टर बताते हुए कहा था कि कई हिट फिल्में देने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में वह मुकाम नहीं मिल पाया, जिसके वह हकदार हैं। सलमान का मानना था कि आने वाले समय में इमरान को उनकी मेहनत और प्रतिभा के मुताबिक पहचान जरूर मिलेगी।

CG High Court New Judges : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

14 साल बाद सच होती दिखी सलमान की बात

उस वक्त सलमान खान की यह बात काफी चर्चा में आई थी। अब करीब 14 साल बाद ‘Awarapan 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हो रही है और दर्शकों के बीच भी उनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा है।

ऐसे में फैंस का मानना है कि सलमान खान ने जिस टैलेंट को सालों पहले पहचान लिया था, आज उसकी झलक इमरान हाशमी की सफलता में देखने को मिल रही है।

‘Tiger 3’ में भी साथ नजर आए थे सलमान और इमरान

सलमान खान और इमरान हाशमी की जोड़ी फिल्म ‘Tiger 3’ में भी देखने को मिली थी। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई-थ्रिलर में इमरान ने विलेन का किरदार निभाया था। दोनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay