Chhattisgarh। राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है।
यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सुशासन तिहार, विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक फैसलों और आगामी नीतिगत निर्णयों को लेकर भी मंत्रिमंडल में विचार-विमर्श होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य सरकार सुशासन तिहार के जरिए आम जनता की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं की जमीनी समीक्षा पर विशेष जोर दे रही है।

More Stories
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ेगी रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल’ भारी बारिश का अलर्ट
CG Crime News : बिलासपुर में रक्षाबंधन पर खूनी वारदात, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
CG Breaking : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक