बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे बिलासपुर पहुंचकर स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में कई बड़े जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और विधायक इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे।
इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को विदेश दौरे से लौट रहे हैं। वे दोपहर 2:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय बीते 10 दिनों से जापान और साउथ कोरिया के दौरे पर थे। यह दौरा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारियां की हैं।

More Stories
23 April 2026 Horoscope : वृषभ राशि के जातकों को करियर में मिलने वाली है नई जिम्मेदारियां, जानिए अपना राशिफल …
CG NEWS : IAS के बाद अब नेता की जान पर बनी , करेंसी टावर में लिफ्ट मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही
Nida Khan TCS HR Manager : कानूनी दांवपेच , प्रेग्नेंसी के आधार पर निदा खान ने मांगी अंतरिम जमानत, कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें