नई दिल्ली: साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयनित रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित किया है। यूपी टीम के कप्तान रिंकू सिंह ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ न सिर्फ जिम्मेदारी भरी कप्तानी पारी खेली, बल्कि तूफानी अंदाज में शतक भी जड़ा।
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस यूपी के हाथ नहीं लगा और छत्तीसगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को महज 3 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया।
Korba Road Accident : कोरबा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, हेलमेट ने बचाई जान
इसके बाद कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में रन बटोरने शुरू किए। रिंकू ने सीमित गेंदों में शतक पूरा कर टीम को संकट से उबारा और बड़े स्कोर की नींव रखी।
रिंकू सिंह की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बड़े मंच और दबाव की परिस्थितियों में टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

More Stories
KKR vs LSG Catch Controversy : KKR के साथ हुआ ‘धोखा’ , बाउंड्री लाइन पर दिग्वेश राठी की चतुराई ने खड़ा किया बड़ा विवाद
IPL 2026 : राजस्थान के मुकुल चौधरी का धमाका, हारी बाजी जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
IPL 2026 : टी20 में टेस्ट वाली ‘कंजूसी’, इम्पैक्ट प्लेयर के दौर में याद आया RCB का वह दिग्गज कप्तान