बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तारबाहर थाना इलाके में एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कोरबा का रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल अपने कंपनी मालिक के साथ पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के दफ्तर में आग लगाने पहुंचा।
घटना विनोबानगर में स्थित रिलायबल कंपनी के ऑफिस की है। शुक्रवार की रात ऑफिस स्टाफ को अचानक कॉल आया कि दफ्तर के दरवाजे में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचे तो पाया कि ऑफिस का दरवाजा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है।
13 September Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
पुलिस पूछताछ में पता चला कि रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल ने कंपनी में जमा करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा नहीं की थी। इस कारण उसका बॉस के साथ विवाद हुआ। विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दफ्तर के दरवाजे में पेट्रोल डालकर आगजनी की।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

More Stories
Bharatmala Scam News : हरमीत सिंह खनूजा के ठिकानों पर दबिश , जमीन कारोबारी खनूजा और उनके करीबियों से ईडी की घंटों पूछताछ, डिजिटल साक्ष्य जब्त
CG NEWS : पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद बना मौत की वजह
Ganja Smuggling : फिल्मी स्टाइल में तस्करी , पकड़े जाने के डर से तस्करों ने नहर में फेंका गांजा, खुद हुए रफूचक्कर